होम / World Cup 2023: वर्ल्ड कप हार कर रोए भारत के खिलाड़ी, रोहित, कोहली से शमी तक सबकी आंखों में आंसू

World Cup 2023: वर्ल्ड कप हार कर रोए भारत के खिलाड़ी, रोहित, कोहली से शमी तक सबकी आंखों में आंसू

• LAST UPDATED : November 19, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) World Cup 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे फाइनल मुकाबले में कंगारू की टीम ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 6 वी बार विश्व कप के खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। वर्ल्ड कप के अंत होते ही भारत का 10 साल बाद भी आइसीसी का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। इसी बीच फाइनल मुकाबले में करारी हार मिलने से रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज मैदान पर रोते हुए नजर आए हैं।

2003 के फाइनल में भी मिली थी हार

बता दें कि साल 2003 के विश्व कप में भी भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस समय भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगूली थे। उस वर्ल्ड कप में सचिन तेंदूलकर को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। साल 2003 की तरह साल 2023 में भी ठीक दस साल के बाद भारत को उसी तरह रोहित शर्मा की कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा है। अब फैंस को भारत के आइसीसी ट्राफी जीतने के लिए कुछ और टीर्नामेंट का इंतजार करना पड़ेगा।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox