होम / CM Mohan Yadav: रात में उज्जैन की सड़कों पर निकले CM मोहन, फुटपाथ पर सो रहे लोगों को बांटे कंबल

CM Mohan Yadav: रात में उज्जैन की सड़कों पर निकले CM मोहन, फुटपाथ पर सो रहे लोगों को बांटे कंबल

• LAST UPDATED : January 7, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के सीएम बीती रात 12 बजे उज्जैन पहुंचे। सीएम ने सीधा देवास गेट बस स्टैंड पहुंचकर फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल बाांटे। फिर उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि नर की सेवा ही नारायण की सेवा है। अभी जो लोग फुटपाथ पर सो रहे थे, उन्हें उठाना उचित नही समझा, लेकिन कंबल बंटवा दिए गए हैं। आगे से फुटपाथ पर सो रहे लोगों की व्यवस्था रैन बसेरे में हो, ऐसा सुनिश्चित किया जाएगा।

लोगों को बांटे कंबल (CM Mohan Yadav) 

बता दें कि एमपी के सीएम मोहन यादव के उज्जैन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनके साथ स्थानीय विधायक और प्रशासन, पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। मोहन यादव सीधे देवास गेट बस स्टैंड पहुंचे। जहां उन्होंने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल बांटे। आगे कहा कि सिंहस्थ महापर्व की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। उन्होंने हरिद्वार में साधु संतों को सिंहस्थ को लेकर आमंत्रित भी किया गया है।

पूर्व सीएम के कार्यों को किया जाएगा 

साथ ही सीएम ने कहा कि साधु संत सरकार के साथ मिलकर सिंहस्थ के और अधिक विस्तार की दिशा में मार्गदर्शन दें। आगे कहा कि साधु संतों का भी पूरा आशीर्वाद सरकार को मिल रहा है। साधु संतों ने उज्जैन आने की स्वीकृति दी है।  सीएम ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह भी कहा कि पूर्व सीएम शिवराज के कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी सरकार पूरी तन्मयता के साथ जुटी हुई है। सीएम ने अपने गृह जिले में भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम मीडिया के सामने बड़ी मजबूती के साथ रखा। और कहा कि पूर्व सीएम के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox