होम / MP Crime: ब्यूटी पार्लर के नाम पर नाबालिग से कराया अनैतिक कार्य! दंपति गिरफ्तार, 5 आरोपी फरार

MP Crime: ब्यूटी पार्लर के नाम पर नाबालिग से कराया अनैतिक कार्य! दंपति गिरफ्तार, 5 आरोपी फरार

• LAST UPDATED : May 28, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Crime: उज्जैन में एक नाबालिग को ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग देने के बहाने इंदौर से लाकर उसके साथ अनैतिक कार्य कराने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

ट्रेनिंग के बहाने लाए थे इंदौर से उज्जैन

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मुताबिक, 17 वर्षीय नाबालिग को इंदौर से उज्जैन लाकर दंपति भावना और हर्ष ने बंधक बनाया था। दोनों ने नाबालिग से देह व्यापार कराया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर नाबालिग ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराएं लगाई गई हैं। दंपति भावना और हर्ष को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी पांच उज्जैन निवासी आरोपी फरार हैं। आरोपियों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
महिला थाना पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि भावना नाबालिगों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती थी।

अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज (MP Crime)

मामला अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। इस तरह नाबालिग के साथ अनैतिक कृत्य करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस अन्य शामिल लोगों की तलाश कर रही है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox