होम / MP News: कैबिनेट बैठक में लिया बड़ा फैसला, धर्मस्व विभाग का दफ्तर अब भोपाल की जगह यहाँ शिफ्ट!

MP News: कैबिनेट बैठक में लिया बड़ा फैसला, धर्मस्व विभाग का दफ्तर अब भोपाल की जगह यहाँ शिफ्ट!

• LAST UPDATED : May 20, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए मध्य प्रदेश के धर्मस्व विभाग को भोपाल से मंदिरों की नगरी उज्जैन स्थानांतरित करने का निर्णय किया है। इस निर्णय के बाद अब राज्य के सभी धर्मस्व संबंधी मामलों का निपटारा उज्जैन से ही होगा।

धर्मस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे उज्जैन

कैबिनेट के फैसले के बाद धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचनालय के डायरेक्टर रमेश कुमार उज्जैन पहुंच चुके हैं। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।
उज्जैन को मिलेगा फायदा (MP News)
उज्जैन धार्मिक नगरी होने के साथ-साथ राज्य का हृदय स्थल भी है। यहां लगभग 2000 मंदिर हैं। धर्मस्व विभाग के उज्जैन आने से स्थानीय पुजारियों और पंडितों को छोटे-छोटे मामलों के लिए भोपाल नहीं जाना पड़ेगा। उनके मामलों का निपटारा उज्जैन से ही हो जाएगा।
राजधानी से धार्मिक राजधानी पहुंचा विभाग
मध्य प्रदेश सरकार के अधिकांश विभाग भोपाल में स्थित हैं। लेकिन डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने पहली बार किसी विभाग को राजधानी से धार्मिक नगरी उज्जैन स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। कुछ औपचारिकताओं के बाद धर्मस्व विभाग का पूरा कार्यालय उज्जैन में कार्यरत होगा।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox