होम / MP News: उज्‍जैन में मावा फैक्‍ट्री में धमाका, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

MP News: उज्‍जैन में मावा फैक्‍ट्री में धमाका, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

• LAST UPDATED : February 20, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मावा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार ये विस्फोट मावा फैक्ट्री के बायलर में हुआ यह बताया जा कहा है कि घायलों को इलाज के लिए रतलाम के अस्पताल में भर्ती किया गया हैै।

यह पता चला है कि ये विस्‍फोट आज सुबह करीब 7 बजे हुआ है।  सात बजे हुआ। मावा फैक्ट्री के बायलर में धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में 4 मजदूर आ गए।

घायलों को अस्पताल में इलाज जारी

इस धमाके बाद फैक्‍ट्री में अफरातफरी का माहौल छा गया। ये फैक्‍ट्री जिले के खाचरौद इलाके के गोठडामाता गांव में है। मिली जानकारी के अनुसार घायलों के नाम श्यामदास बैरागी, ईश्‍वर मालवीय, बंटूसिंह कंथारखेड़ी और आशीष प्रजापत हैं। सभा घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है। ये विस्फोट किस कारण हुआ है इसकी जानकारी नही मिली है।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox