होम / MPPSC Result: उज्जैन के भाई-बहन ने एक साथ पाई MPPSC में सफलता, दोनों बनेंगे डिप्टी कलेक्टर

MPPSC Result: उज्जैन के भाई-बहन ने एक साथ पाई MPPSC में सफलता, दोनों बनेंगे डिप्टी कलेक्टर

• LAST UPDATED : June 8, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज),  MPPSC Result: उज्जैन के एक परिवार में खुशी की लहर है। यहां के रहने वाले भाई-बहन ने मिलकर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा 2021 में शानदार प्रदर्शन किया है। अर्जुन सिंह ठाकुर ने 21वीं और उनकी बहन राजनंदनी सिंह ठाकुर ने 14वीं रैंक हासिल की है। दोनों डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए हैं।

भाई बहन ने की यहाँ से पढाई 

अर्जुन और राजनंदनी दोनों ने उज्जैन के क्रिस्ट ज्योति स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उनके पिता डॉ. वीएस ठाकुर भी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

पढाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अव्वल

राजनंदनी स्टेट बास्केटबॉल प्लेयर भी रही हैं। साल 2020 में उन्हें नायब तहसीलदार के पद पर चुना गया था। वर्तमान में वह सीहोर में तैनात हैं। नौकरी के दौरान ही उन्होंने MPPSC की तैयारी की। उनका मानना है कि अगर लक्ष्य हासिल करना है तो समय निकालकर पढ़ाई जारी रखनी चाहिए।

पहले ये नौकरी करते थे (MPPSC Result)

वहीं, इंजीनियरिंग के बाद अर्जुन को टीसीएस में नौकरी मिल गई थी, लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया। उनका लक्ष्य PCS परीक्षा पास करके बड़ा अफसर बनना था। इसलिए उन्होंने साल 2018 से लगातार तैयारी की और अब डिप्टी कलेक्टर बनने जा रहे हैं।

रोजाना 8-10 घंटे की मेहनत

अर्जुन बताते हैं कि रोजाना 8-10 घंटे की मेहनत और सोशल मीडिया का सीमित उपयोग उनकी सफलता की कुंजी रहा। दोनों भाई-बहन ने साथ तैयारी की और टॉपर बन गए। परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। यह घटना छोटी नाकामी पर हतोत्साहित होने वालों के लिए भी प्रेरणा है।

Also read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox