होम / Rahul Gandhi In MP: राहुल गांधी ने PM पर कसा तंज, बोले- मोदी चाहते हैं आप जय श्रीराम..

Rahul Gandhi In MP: राहुल गांधी ने PM पर कसा तंज, बोले- मोदी चाहते हैं आप जय श्रीराम..

• LAST UPDATED : March 5, 2024

India News (इंडिया न्यूज),Rahul Gandhi In MP: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है। एमपी के शाजापुर जिले में उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी की यात्रा दोपहर करीब 3 बजे उज्जैन पहुंचेगी। राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद रोड शो करेंगे।

लगाए मोदी जी के नारे 

शाजापुर जिले में न्याय यात्रा के दौरान कहा कि मोदी चाहते हैं कि आप दिनभर जय श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ। उस समय राहुल गांधी की असहज स्थिति पैदा हो गई, जब भाजपा कार्यकर्तााओं ने रैली मेें ही सामने ही मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा गया है कि न्याय यात्रा का काफिला जा रहा है तभी अचानक से सामने से बीजेपी के कई कार्यकर्ता सामने आ गए। वहां न्याय यात्रा में ही कई कार्यकर्ता उनके काफिले को देखकर मोदी-मोदी के नारे लगाने लगते है। इन नारों को सुनकर राहुल गांधी तुरंत ही उनके पास जाते है।

करीब 3 बजे पहुंचेगी यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज दोपहर करीब 3 बजे उज्जैन पहुंचेगी। राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद रोड शो करेंगे। शाम को करीब 6 बजे देवास गेट पर सभा होगी।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox