होम / Rahul Gandhi In MP: राहुल गांधी की यात्रा पहुंची बड़नगर, रैली के दौरान कर सकते है बड़ी घोषणा

Rahul Gandhi In MP: राहुल गांधी की यात्रा पहुंची बड़नगर, रैली के दौरान कर सकते है बड़ी घोषणा

• LAST UPDATED : March 6, 2024

India News (इंडिया न्यूज),Rahul Gandhi In MP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश से गुजर रही है। आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा बड़नगर से शुरू होगी। कल राहुल गांधी ने शाजापुर और उज्‍जैन में यात्रा की। न्‍याय यात्रा आज उज्‍जैन जिले के बड़नगर होते हुए रतलाम पहुंचेगी। बड़नगर तहसील में राहुल गांधी महिलाओं से बातचीत करेंगे। यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकुर्जन खड़गे समेत कई राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहेंगे।

चुनाव के लिए खरगे करेंगे बैठक 

आज मल्लिकार्जुन खरगे करीब 12 बजे विशेष विमान से इंदौर विमानतल पर पहुंचेंगे। वह राहुल गांधी की बदनावर में होने वाली सभा में भाग लेने के रवाना होंगे। आज दोपहर करीब 3.45 बजे बदनावर से इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और शाम 4 बजे यहां से रवाना होंगे। कांग्रेस के सभी विधायकों भी बदनावर जाएंगे। लोकसभा चुनाव के लिए खरगे यहां बैठक करेंगे।

खड़गे समेत कई नेता रहेंगे मौजूद 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6 मार्च को उज्जैन के रास्ते बड़नगर में एंट्री करेगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार न्याय यात्रा की तैयारियां को लेकर सोमवार दोपहर से तैयारियों में लगे है। यहां मंगलवार को उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और कुछ कमियां पाई जाने पर आवश्यक निर्देश भी दिए। यात्रा में मल्लिकुर्जन खड़गे समेत कई राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें :

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox