होम / Political Protest Bhopal: BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मंत्री विश्वास सारंग पर FIR की मांग

Political Protest Bhopal: BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मंत्री विश्वास सारंग पर FIR की मांग

• LAST UPDATED : July 18, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), Political Protest Bhopal: राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाने के सामने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ नर्सिंग घोटाले के मामले में FIR दर्ज कराने की मांग कर रहे थे।

कई बड़े नेता प्रोटेस्ट में शामिल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई विधायक और कार्यकर्ता प्रभात चौराहे से पैदल मार्च करते हुए थाने पहुंचे। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता और मंत्री सारंग के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए।

एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। जहां कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के सामने धरने पर बैठे, वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पास के मंदिर में सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दिया।

नर्सिंग घोटाले को लेकर है प्रदर्शन

यह विरोध प्रदर्शन नर्सिंग घोटाले को लेकर किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस मंत्री विश्वास सारंग की भूमिका की जांच की मांग कर रही है। इस प्रदर्शन की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस मामले को नियंत्रण में रखने के लिए सतर्क है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox