होम / MP Weather: MP में पड़ेगी कंपाने वाली ठंड, कोहरे और बारिश का अलर्ट हुआ जारी

MP Weather: MP में पड़ेगी कंपाने वाली ठंड, कोहरे और बारिश का अलर्ट हुआ जारी

• LAST UPDATED : December 22, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),MP Weather: एमपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में अधिकतर जगहों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात ग्वालियर चंबल सबसे ठंडा स्थान रहा। इस जगह न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पंचमढ़ी में पारा 7.6 पहुंचा (MP Weather)

बता दें कि उत्तर भारत की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं के वजह से प्रदेश में ठिठुरने वाली ठंड है। वीरवार की सुबह कड़ाके की ठंड रही। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। छतरपुर में 7, राजगढ़ में 7.2, दतिया में 7.3 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। कल सबसे ठंडा दिन टीकमगढ़ में रहा। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। खंडवा, खरगोन और मलाजखंड में वीरवार का दिन सबसे ठंडा रहा।

जानें इन जिलों का तापमान 

छतरपुर जिले के बिजावर में 6.3, ग्वालियर में 6.5, अशोकनगर की आवरी में 6.7, छतरपुर जिले के नौगांव में 7, राजगढ़ में 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इन प्रमुख जिलों में न्यूनतम तापमान की बात करें तो ग्वालियर में 6.5, भोपाल 10.1, इंदौर 12.4, जबलपुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश में पांच सबसे कम अधिकतम तापमान वाले स्थान में दतिया 20.9 डिग्री सेल्सियस, बालाघाट का मलाजखंड 21 डिग्री सेल्सियस, छतरपुर जिले का खजुराहो एयरपोर्ट, 21.6 ग्वालियर, 21.6 नीमच का, मरूखेड़ा 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox