होम / MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिगड़ा मौसम, फसलों को हुआ नुकसान, जानें IMD की ताजा अपडेट

MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिगड़ा मौसम, फसलों को हुआ नुकसान, जानें IMD की ताजा अपडेट

• LAST UPDATED : March 4, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MP Weather: मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश हो रही है। प्रदेश में ओलों की बारिश होने वाली है। कई जगहों पर मौसम अचानक से बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर पश्चिमी दिशा की ओऱ से हवाएं आने से मालवा व आसपास इलाकों में दिखाई दे रहा है। प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

आज कैसा रहेगा मौसम (MP Weather)

पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करे तो प्रदेश के तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस का अंतर दिखा। रविवार को दिनभर बादल छाए रहने और सर्द हवाएं से रात में ठंड का एहसास हुआ।  रात को ठंड महसूस हुई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था, जबकि एक दिन पहले रात का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

IMD ने क्या कहा 

मौसम विभाग की माने तो रविवार की तरह सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और पारा छह डिग्री नीचे आ सकता है। ये सीजन का सबसे ठंडा दिन रहेॆगा। अगले 2 दिन से तीन दिनों तक तापमान ऐसे ही बने रहने के आसार है। शहर में रविवार को बादल छाए रहे और सर्द हवाओं के चलते मौसम शुष्क रहा। दोपहर में धूप निकली।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे और धूप भी निकलेगी। दिन में हवा का रुख पश्चिम की ओर रहेग। दिन में गर्मी का असर नही रहेगाा।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox