होम / MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री की उम्मीद, अधिक बारिश का अनुमान

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री की उम्मीद, अधिक बारिश का अनुमान

• LAST UPDATED : June 5, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज), MP Weather: इस साल मानसून पहले ही केरल में दस्तक दे चुका है। इससे मध्य प्रदेश में भी इसके समय पर आने की उम्मीदें जगी हैं। हाल ही में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्यप्रदेश में मौसम बदला हुआ है। कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी है।

मानसून की एंट्री की तारीख

15 जून: अगर मौसम अनुकूल बना रहा तो मानसून 15 जून को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।
20 जून: इस तारीख तक मानसून पूरे प्रदेश में बरसना शुरू कर देगा।
22 जून: इंदौर संभाग में मानसून के आने की संभावना।
24 जून: उज्जैन संभाग में मानसून के पहुंचने के आसार।

मानसून का रास्ता (MP Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून दक्षिणी हिस्से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी-बालाघाट से प्रवेश कर सकता है। इसके बाद यह रफ्तार पकड़कर भोपाल पहुंचेगा और फिर अन्य हिस्सों तक फैलेगा।

अधिक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार प्रदेश में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। जून से सितंबर के चार महीनों के मानसूनी सीजन में बारिश सामान्य से 4 से 6 फीसदी अधिक, यानी 104 से 106% तक हो सकती है। पिछले वर्ष प्रदेश में औसत बारिश हुई थी।

Also Read:

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox