होम / MP Weather: MP में तेजी से गिरा पारा, विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

MP Weather: MP में तेजी से गिरा पारा, विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

• LAST UPDATED : December 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट थम नहीं रही है। प्रदेश के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार की रात में भी न्यूनतम तापमान बढ़ गया। वहीं, दिन में अधिकतम तापमान में भी बढ़त देखने को मिली। पिछले दिनों जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

शाजापुर में पारा पहुंचा 5 के पार (MP Weather)

बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मौसम में बदलाव बादल छाए रहने के वजह से देखने को मिला है। कई जिलों में शनिवार को बादल छाए रहे। जिसके वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आई। शनिवार को न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम न्यूनतम तापमान शाजापुर के कृषि विज्ञान केंद्र में 5.8 डिग्री सेल्सियस, छतरपुर के बिजावर में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सबसे कम अधिकतम तापमान वाले जिलों में शाजापुर का में 19.3, दतिया में 20.4, उज्जैन में 20.4, टीकमगढ़ में 21 और छतरपुर के खजुराहो में 21.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान मंडला में 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सबसे कम इन जिलों में रहा तापमान

इन प्रमुख जिलों की न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो छतरपुर जिले के नौगांव में 7 डिग्री सेल्सियस, रीवा में 8.4, खजुराहो में 8.8, दतिया में 8.2, गुना में 9.2, ग्वालियर में 8.5, खंडवा में 8.4, खरगोन में 8, पचमढ़ी में 8.4, रायसेन में 9, रतलाम और उज्जैन में 9.8, भोपाल में 11.8, ग्वालियर में 8.5, इंदौर में 13.1 और जबलपुर में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो टीकमगढ़ में 22, नरसिंहपुर में 22.6, खजुराहो में 22.4, ग्वालियर में 24, भोपाल में 29.3 और जबलपुर में 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox