होम / MP Weather Report: गर्मी से राहत! MP में जल्द आएगा मानसून, 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

MP Weather Report: गर्मी से राहत! MP में जल्द आएगा मानसून, 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

• LAST UPDATED : June 14, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Report: मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल हैं। लेकिन अब गर्मी से राहत मिलने की खुशखबरी आ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि मानसून की गतिविधियां जल्द शुरू हो जाएंगी और 20 जिलों में पहले ही बरसात होगी।

18 जून तक मानसून का आना संभव

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में 18 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है। इस तरह बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और बड़वानी जैसे शहरों में पहले ही बरसात शुरू हो जाएगी।

प्री-मानसून गतिविधियां शुरू

वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित 27 जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। इसका मतलब है कि इन जिलों में अचानक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

बदलाव की वजह क्या है?

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है। इसी वजह से आंधी-बारिश और गरज-चमक का मौसम बना हुआ है।

गर्मी से निजात की उम्मीद

पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में लू चल रही है और लोग 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक की भीषण गर्मी झेल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी से गर्मी से छुटकारा पाने की उम्मीद जगी है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT