होम / MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दिखने लगा असर, मौसम विभाग ने बारिश का किया अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दिखने लगा असर, मौसम विभाग ने बारिश का किया अलर्ट

• LAST UPDATED : January 2, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MP Weather Update: मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है, वहीं सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे और ठंड के साथ मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट किया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों ने मंगलवार को शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

प्रदेशभर का मौसम शुष्क (MP Weather Update)

प्रदेशभर का मौसम शुष्क बना है। मंगलवार को ग्वालियर, दतिया, सतना, छतरपुर जिलों में सीवियर कोल्ड डे रहने का अनुमान है। वहीं चंबल संभाग, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना जिलों में ठंड दिन हो सकता है। सोमवार को छतरपुर के खजुराहो, नौगांव और दतिया में सबसे अधिक ठंडा दिन रह सकता है।

कितना रहा न्यूनतम तापमान

सोमवार को शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।. जहां पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। खजुराहो के छतरपुर में 9, सीधी में 9.02, रीवा में 9.4, दतिया में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया है। दतिया में सबसे कम अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण प्रदेश के मौसम का मिजाज लगातार बदला है। मौसम विभाग ने भोपाल में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox