होम / MP Weather Update: प्रदेश में तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास, 24 घंटे बाद मौसम बदलने के आसार

MP Weather Update: प्रदेश में तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास, 24 घंटे बाद मौसम बदलने के आसार

• LAST UPDATED : March 15, 2024

India News(इंडिया न्यूज) MP, MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव हो रह है, यहां लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। साथ ही हवाओं का रुख बदला हुआ है जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है, प्रदेश में धूप चुभने लगी है। मौसम विभाग ने 24 घंटे बाद फिर से मौसम में बदलाव के आसार है, मौसम विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश में कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी हवाएं प्रदेश में नमी ला रही है। चक्रवातीय हवाओं के चलते पूर्वी प्रदेश में 48 घंटों के बाद हल्की बारिश होने की आशंका जताई है।

कई जिलों के तापमान में बढोतरी 

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहन का अनुमान जताया है, IMD ने जो अपडेट जारी किया है उसमें कई जिलों में तापमान में वृद्दि हुई हैै, कई शहरों के तापमान में 36 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंचा है, प्रदेश के दमोह, नरसिंहपुर, रतलाम, सीहोर और शहडोल में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। वहीं, नर्मदापुरम में 36.5 डिग्री, देवास, मंडला और सिवनी में 36.6 डिग्री, बालाघाट और पृथ्वीपुर में 36.1 डिग्री, सेल्सियस तापमान रिकॅार्ड किया गया है।

पंचमढ़ी रहा सबसे ठंडा 

सबसे ठंडी जगह रहने वाले में नर्मदापुरम के पचमढ़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान शाजापुर में 13.8 डिग्री, मंडला और शहडोल में 14 डिग्री, बालाघाट में 14.3 डिग्री और रीवा में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राजधानी का मौसम  

मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम तापमान में कुछ बढोतरी हो सकती है।, वहीं तीसरे दिन से पूर्वी मध्य प्रदेश में कही कहीं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। अगर राजधनी के तापमान की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox