होम / MP Weather Update: MP में लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update: MP में लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

• LAST UPDATED : December 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज),MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव होने के वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने के साथ-साथ आने वाले दिनों में बारिश होने की भी आशंका जताई है। अभी 3-4 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन तापमान में उतार चढ़ाव के चलते कई जिलों में कोहरा का असर देखने को मिल सकता है। आज सोमवार को मिलेगा प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

तापमान में गिरावट होने की संभावना

बता दें कि मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों जैसे ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्के कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। आज कल में उत्तरी मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट

एमपी में मौसम विभाग की माने तो अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके वजह से बादल छाने के साथ 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है तो रात के तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होते ही बाद प्रदेश में तेज ठंड का दौर शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox