होम / MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून का कहर, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून का कहर, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

• LAST UPDATED : August 14, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून का कहर जारी है, मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया, मानसूनी ट्रफ और चक्रवात प्रदेश में एक्टिव है और कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। बालाघाट, गुना, मंडला, सागर, डिंडौरी, शहडोल और अनूपपुर जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

बारिश की वजह से समस्याएं

अब तक प्रदेश में सामान्य से 72% अधिक बारिश दर्ज की गई है। 23.5 इंच के मुकाबले 27.2 इंच बारिश हो चुकी है। लगातार बारिश के कारण कई शहरों में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। जबलपुर में एक मकान 2 हिस्सों में बंट गया, जिसे प्रशासन ने गिराने का निर्णय लिया।

ओंकारेश्वर बांध के गेट खोले

खंडवा में इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट खोले गए हैं। इंदिरा सागर के 12 गेट से 2154 क्यूसेक और ओंकारेश्वर के 9 गेट से 2000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। बरगी और तवा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा का जलस्तर भी बढ़ रहा है।

प्रशासन ने लोगों को दी चेतावनी

प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से अपने घरों में सुरक्षित रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

कुछ दिनों तक बारिश जारी

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है। प्रशासन आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखे हुए है और स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox