होम / MP Weather Update: मप्र में ठंड से मिली राहत, प्रदेश में पारा पहुंचा 31 डिग्री, जानें वेदर अपडेट

MP Weather Update: मप्र में ठंड से मिली राहत, प्रदेश में पारा पहुंचा 31 डिग्री, जानें वेदर अपडेट

• LAST UPDATED : February 20, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगर पिछले 24 घंटो की बात करें तो प्रदेश का तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। आने वाले दिनों में ताापमान में बढोतरी हो सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार रहा हैै। जानिए आज कैसा रहेगा प्रदेश के मौसम का हाल…

दिन का तापमान 31. 4 डिग्री

एमपी के मौसम में धीरे- धीरे बदलाव हो रहा है। अगर पिछले 24 घंटे पहले की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में बीते दिन सोमवार को दिन का तापमान 31. 4 डिग्री रहा, जबकि रात के तापमान में भी बढोतरी हुई है। इस बदलते मौसम से एक ओर लोगों को राहत मिली है वहीं, दूसरी ओर धूप भी लोगों को थोड़ा चुभने लगी है।

किसानों में खुशी का माहौल (MP Weather Update)

प्रदेश में बारिश का दौर खत्म होने से किसानों के चेहरों पर भी खुशी है। इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढा दी थी। वैसे ये हल्की धूप, चना, मसूर और मटर जैसी फसलों के लिए अच्छी है। आने वाले समय में तापमान में बढोतरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox