होम / MP Weather UPdate: MP में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट

MP Weather UPdate: MP में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट

• LAST UPDATED : March 20, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Weather UPdate: पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। 22 मार्च तक मौसम इसी तरह बने रहने का अनुमान है। आज मंगलावर को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चल सकता है। इस बेमौसम बारिश से गेहूं, सरसों, चना जैसी फसलों को नुकसान हो सकता है।

कई जिलों में बारिश के आसार 

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को डिंडोरी, सिवनी और मंडला जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओले और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही बैतूल, अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना और बालाघाट जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने के लिए अलर्ट जारी किया है। रीवा संभाग, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, पन्ना, सागर और छतरपुर जिलों में बारिश, आंधी और तेज हवा चल सकती है।

कई जिलों में पड़े ओले 

इससे पहले मंगलवार को भी बैतूल जिले के मुलताई, छिंदवाड़ा और डिंडोरी में तेज हवाओं के कारण पानी गिरा था। कई स्थानों पर बेर के आकार के ओले भी गिरे। ओलावृष्टि से टमाटर और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। सिवनी और मंडला में भी बारिश और ओले गिरे हैं। जबलपुर जिले में भी शाम को बारिश हुई। जिले के कुंडम, बघराजी क्षेत्र में ओलावृष्टि से चना, मसूर और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। कई शहरों में ओलों की सफेद चादर भी बिछ गई।

इन जिलों के तापमान में बढोतरी 

प्रदेश में आज जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, दमोह, सिंगरौली, रीवा, सीधी, मऊगंज, पांढुर्ना, मंडला, बालाघाट, सतना, मैहर, पन्ना, सागर में बारिश और ओले गिर सकते है। 21 मार्च को सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सिंगरौली में ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

इस वजह से हो रही बारिश 

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है।  जिसके कारण मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। 20 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, लेकिन इसका सीधा असर 23 और 24 मार्च को ही देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox