होम / MP Weather UPdate: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, IMD ने कई जिलों में बारिश का किया अलर्ट

MP Weather UPdate: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, IMD ने कई जिलों में बारिश का किया अलर्ट

• LAST UPDATED : March 17, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Weather UPdate: मध्य प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर है। ऐसे में अब मौसम विभाग ने तबाही की आशंका जताई है। ऐसा पहली बार हो रहा है। मार्च में तीसरी बार मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की आशंका जताई है। आने वाले 4 दिनों में पूर्वी और मध्य भारत में बारिश के लिए अलर्ट किया है।

दोपहर बाद कई जिलों का मौसम बदल सकता है। ये सीज़न सिर्फ एक या दो दिन तक चलने वाला नहीं है। 20 मार्च तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

कई जिलों में ओले के आसार 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन मतलब 20 मार्च तक प्रदेश में ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। डिंडौरी, छिंदवाड़ा, मंडला और पांढुर्ना जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन संभाग में भी बादल छाए रह सकते हैं।

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, 3 दिन तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अगर राजधानी के तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

इन जिलों के लिए किया अलर्ट

बालाघाट, मंडला, कटनी, डिंडौरी, अपूपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मैहर, रीवा, नर्मदापुरम, रायसेन, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox