होम / MP Weather: MP में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने बताई आज की लेटेस्ट अपडेट

MP Weather: MP में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने बताई आज की लेटेस्ट अपडेट

• LAST UPDATED : March 13, 2024

India News(इंडिया न्यूज) MP, MP Weather: मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है, धूप से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों की बात करें तो गर्मी के कारण लोगों को पंखों का सहारा लेना पड़ा। आज 13 मार्च को प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी होगी। रात में उत्तरी हवा चलने से ठंडक का एहसास हो रहा है।

13-14 मार्च के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेज हो सकता है। उत्तरी भाग में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना बन सकती है।

गर्मी का होगा एहसास

राज्य में हवाओं की दिशा पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अगले दो दिनों तक तापमान इसी तरह रहेगा और गर्मी का अहसास होगा। 14 मार्च के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके कारण जबलपुर संभाग सहित ग्वालियर चंबल में बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार है

अधिक तापमान पहुंचा 33 डिग्री

विभाग के मुताबिक 13 और 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर में हल्के बादल छा सकते हैं और संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे एक बार फिर बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लगेगा। आज भी भोपाल में गर्मी का असर रहेगा। प्रदेश में दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का तापमान 19 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 20 मार्च के बाद प्रदेश में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। मार्च के आखिरी हफ्ते में तापमान 35-50 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox