होम / MP Weather: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम ठंड का एहसास, जानें आज की लेटेस्ट अपडेट

MP Weather: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम ठंड का एहसास, जानें आज की लेटेस्ट अपडेट

• LAST UPDATED : March 8, 2024

India News (इंडिया न्यूज),MP Weather: मध्य प्रदेश के तापमान में वृद्धि हो रही है। जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। उत्तर भारत मे वेस्टर्न डिस्टरबेंस का अस प्रदेश में देखने को नहीं मिला है। जिस वजह से प्रदेश भर में धूप निकली है। अभी आसमान साफ है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के आसार है। आइए जानते है आज कैसा रहेगा मौसम…

नरसिंहपुर का तापमान सबसे अधिक

प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे पहले कई जिलों में 3 डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है। प्रदेश में सुबह- शाम चल रही सर्द हवाओं की वजह से हल्की ठंड भी महसूस हो रही है। आने वाले तीन- चार दिन तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही धीरे- धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है। गुरुवार को प्रदेश के नरसिंहपुर का तापमान सबसे अधिक रहा यहां पर तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

10 मार्च से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग के अऩुसार 10 मार्च से प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो सकता है जिसके चलते कई बारिश और ओले गिरने की संभावना है। नया सिस्टम एक्टिव होने से बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर अमरकंटक, शहडोल जैसे जिलों में बारिश होने की आशंका है।

तापमान में होगी वृद्धि

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। अभी 10 मार्च तक मौसम ठंडा गर्म बना रहेगा, जिसके चलते सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर बरकरार रहेगा। 15 मार्च के बाद दिन-रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी और गर्मी का अहसास होने लगेगा।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox