होम / MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

• LAST UPDATED : January 17, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), MP Weather: मध्य प्रदेश में लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार है। लेकिन कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार है। दोपहर के समय अधिकतर जिलों में तेज धूप है लेकिन रात में ठंड अधिक पड़ सकती है। प्रदेश में 20 जनवरी के बाद ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर भी देखने को मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि 16 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिससे प्रदेश में 18-20 जनवरी से कोहरे और ठंड का असर तेज देखने को मिल सकता है।

इंदौर में ठंड बढने के आसार 

इंदौर में मौसम का मिजाज बदला है। बीते दिन मंगलवार को दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। और रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 3 दिनों से मौसम का रुख ऐसा है कि दोपहर 3 बजे बाद ठंडी हवा से तापमान में गिरावट हो रही है। प्रदेश में आज से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। जिससे दो-तीन दिनों बाद बादल छाएंगे और साथ ही ठिठुरन बढ़ेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मंगलवार को ग्वालियर, दतिया, रीवा, मऊगंज, सतना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भिंड और मुरैना जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। एक-दो दिन तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे रीवा, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान बादलों के आने से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

ये भी पढ़ें : 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox