दुनिया का सबसे अनोखा छेद, 800 साल पुराना है

दुनिया के कई देशों में ऐसी कई ऐतिहासिक धरोहरें हैं, जो अपने अनोखे निर्माण की वजह से मशहूर हैं। 

इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं जो गलत वजहों से मशहूर हो जाती हैं।

 ऐसी ही एक चीज यूनाइटेड किंगडम में मौजूद है, जिसका नाम है हाई ब्रिज, लिंकन। 

इसकी चर्चा आज से नहीं, बल्कि करीब 850 सालों से हो रही है। कहा जाता है कि इसका निर्माण 1160 में हुआ था, जिसमें एक बड़ा सा छेद है। 

इस छेद को देखने के लिए लेकिन लोग आते है लेकिन, खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। 

लिंकन का मशहूर हाई ब्रिज मध्यकालीन युग में बना था, जिसे ब्रिटेन के सबसे पुराने निर्माणों में से एक माना जाता है। 

हालांकि, यह पुल अपनी ऐतिहासिकता से ज्यादा अंदर मौजूद एक बड़े छेद की वजह से मशहूर हुआ। 

इसे दुनिया का सबसे सुनहरा इतिहास वाला छेद कहा जाता था। लेकिन अब इस सुनहरे छेद पर सवाल उठ रहे हैं। 

लोगों के मुताबिक, यह बिना किसी वजह के मशहूर हो गया, जबकि यह किसी भी आम पुल में बना एक क्रॉसिंग छेद भर है। इसका कोई इतिहास नहीं है। 

बता दें कि विथम नदी पर बना यह पुल ब्रिटेन के सबसे पुराने पुलों में से एक है, लेकिन इसका इस्तेमाल कभी किसी ऐतिहासिक उद्देश्य के लिए नहीं किया गया।