प्रेग्नेंट हुई 7वीं की छात्रा! सचाई जान पैरों तले खिसक गई जमीन

यह मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 

यहां की निवासी एक महिला ने थाना चिलकाना पर तहरीर दिया, जिसमे कहा कि नकी नाबालिग बेटी 7वीं क्लास में पढ़ती है। 

22 जनवरी को उसके पिता की मौत हो गई। उस दिन बेटी अपने घर जा रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने उसे पकड़ लिया। 

उस समय वो लड़की को खाली जगह पर ले गया और दुष्कर्म कर दिया और फिर जान से मारने की धमकी दे कर भगा दिया। 

फिर 6 महीने बाद मंगलवार को लड़की की तबीयत अचानक खराब हो गई उसको उल्टी और बुखार आ गया। 

इसकी जानकारी महिला ने अपने ननंद को दिया वो उसे अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने बताया कि छात्रा 6 माह की गर्भवती है। 

इसके बाद परिवार में सब सोच में पड़ गए और फिर उस लड़की ने पूछताछ की तो पीड़िता ने सब कुछ सच-सच बताया। 

पीड़िता की माँ ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

पुलिस ने रिपोर्ट लिख दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।