सड़क पर लड़खड़ा रही थी महिला, हैरान कर देगी वजह

यूपी के गोरखपुर में एक महिला एक साथ नींद की 30 गोलियां निगलकर सड़क पर निकल गई, ताकि उसकी हादसे में मौत हो जाए।

दरअसल, बॉयफ्रेंड से इग्नोर होने के बाद वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थी, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। 

महिला ने ये गोलियां मेडिकल स्टोर से खरीदा और खाकर सड़क पर निकल गई। सड़क पर उसे लड़खड़ता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और कहा कि स्वस्थ होते ही लिखित शिकायत की जाएगी और मामले में जाँच होगी।

बता दें कि पांच साल पहले महिला की शादी हुई थी और एक बच्चा भी है। लेकिन पति से झगड़े की वजह से वह अलग रहती थी। वह फार्मेसी का कोर्स भी कर रही थी। 

इसी बीच एक लड़के से उसकी दोस्ती हुई, जिसने महिला से शादी करने का भरोसा दिया। लड़के ने कई बार लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। 

लड़के ने महिला को बच्चे सहित अपनाने की बात कही जिसके बाद महिला ने पति से तलाक लेने की सारी तैयारियां कर ली। 

कुछ दिनों बाद लड़का महिला से दूरियां बनाने लगा, उसका फोन उठाना बंद कर दिया और डिस्टर्ब न करने की बात कही, जिससे परेशान महिला ने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया।