आखिर कहां है 200 रूपए के नोट पर छपी ये इमारत

आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने सोशल मीडिया पर 200 रुपये का नोट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

200 रुपए के नोट के पीछे सांची स्तूप को दर्शाया गया है। यह मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है।

200 रुपये की वह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद कई यूजर्स ने उसी एंगल से सांची स्तूप की फोटो शेयर की है।

साँची स्तूप का निर्माण तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में हुआ था। यह एक बौद्ध स्तूप है, जो सांची परिसर का हिस्सा है।

सांची स्तूप बौद्ध वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण है। इसका निर्माण मौर्य सम्राट अशोक ने करवाया था।

सांची स्तूप यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है। इतिहास और वास्तुकला प्रेमी इसे विशेष रूप से पसंद करते हैं।