गर्मी का कहर, उड़ते-उड़ते में मर कर गिर रहे चिड़िया-चमगादड़ों

पूरे देश में इस समय पारा बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में पारा 46 डिग्री को भी पार कर दिया है। 

हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि कैसे इंसान के साथ-साथ पशु-पक्षी भी हीटस्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं।

वीडियो में साफ देख सकते है की कैसे नीचे जमीन पर चिड़िया और चमगादर मृत अवस्था में गिरे हुए हैं। सभी हीटस्ट्रोक के कारण जान गंवा रहे है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कई चमगादड़ों हीटस्ट्रोक का शिकार हो रहे है और तड़पते हुए नजर आ रहे हैं। 

यह वीडियो रतलाम का बताया जा रहा है। घने पेड़ों पर बैठे पक्षियों की ये हालत देखकर रूह कांप जाएगी। 

ये वीडियो इंस्टाग्राम के हैंडल @ourmadhyapradesh से शेयर किया जा रहा है।