वो हिन्दू राजा जो कभी न हारा 

इतिहास में कई महान राजा हुए हैं, लेकिन उन्हें भी कभी न कभी हार का सामना करना पड़ा है।

एक ऐसे हिंदू राजा का नाम इतिहास में दर्ज है, जिसने अपने जीवन में कभी कोई युद्ध नहीं हारा।

इस राजा का नाम समुद्रगुप्त है, जो गुप्त राजवंश के चौथे राजा और चन्द्रगुप्त प्रथम के पुत्र थे।

समुद्रगुप्त का शासनकाल भारत के स्वर्णयुग की शुरुआत के रूप में जाना जाता है।

वैश्विक इतिहास में उन्हें सबसे बड़ा और सफल सेनानायक माना जाता है।

लगभग 40 साल के शासनकाल में समुद्रगुप्त ने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक अपने राज्य का विस्तार किया।

समुद्रगुप्त को संगीत से भी काफी लगाव था। उन्हें वीणा बजाते हुए भी दिखाया गया है।

समुद्रगुप्त को उनके अद्वितीय सैन्य कौशल और महान शासन के लिए याद किया जाता है।