इन चीजों से घर में आती है लक्ष्मी, खुलती है किस्मत

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से घर में सौभाग्य आता है। आइए जानते है ऐसी चीजों के बारे में...

घर में मोर पंख रखने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इससे सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं।

वास्तु में घर की पश्चिम दिशा में सफेद या सुनहरे रंग का कैलेंडर लगाना शुभ माना जाता है।

घर में हरा-भरा वातावरण, 7 घोड़ों की तस्वीरें, तैरती मछलियों की तस्वीरें लगानी चाहिए।

घर के अंदर तांबे से बना स्वस्तिक स्थापित करना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नारियल रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का वास होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भगवान गणेश की मूर्ति रखने से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

घर में तुलसी का पौधा रखना चाहिए। इसे पूर्व दिशा में या मंदिर के पास रखना चाहिए।