हज के लिए गए लोगों को पकड़ रही पुलिस! अब तक कई गिरफ्तार

दिन प्रति दिन सऊदी अरब में हज करने वालों और इसके नियम और कानून का उल्लंघन करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। 

सऊदी सरकार ने हज के लिए आने वाले लोगो की सुविधा के लिए बिना हज के परमिट वाले लोगों मक्का आने से इंकार किया हैं। 

बिना हज परमिट के मक्का में एंट्री करने की कोशिश करने वाले 21 लोगों को सऊदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

इन 21 लोग में 13 सऊदी के बाकी 8 लोग वहां पर रहने वाले है। 

सऊदी पुलिस ने इन लोगों को 15 दिनों की जेल की सजा और 2 लाख 22 हजार से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। 

वही इसमें शामिल 8 प्रवासी नागरिकों की सजा पूरी होने के  बाद सऊदी से वापस भेजा जाएगा और दोबारा से देश में एंट्री पर बैन लगेगा। 

सऊदी में हज के लिए बिना परमिट के 4032 लोग और 6105 लोगों को बॉर्डर सिक्योरिटी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।