किस तरीके से पैसे कमाना पाप होता है प्रेमानंद महाराज ने बताया

लोग पैसा कमाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। कई बार लोग अपार धन कमाने के चक्कर में अधर्म के रास्ते पर चलते है।

वृन्दावन में प्रवचन करने वाले स्वामी प्रेमानंद महाराज ने बताया कि अगर आप गलत तरीकों से पैसा कमाते हैं तो क्या होता है।

प्रेमानंद महाराज कहते हैं, जिसके मन में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की चाहत हो वह कुछ भी कर सकता है।

महाराज कहते हैं, धार्मिक व्यक्ति का झुकाव धन की ओर नहीं बल्कि धर्म की ओर होता है। वो हमेशा का धर्म का पालन करने की सोचता है। चाहे उसे नमक रोटी ही क्यों न खानी पड़े।

धार्मिक व्यक्ति को अपने बच्चों के लिए पैसे बचाने की ज़रूरत नहीं होती है। वह इतना निपुण और प्रतापी है कि सब कुछ व्यवस्थित हो जाता है।

जो व्यक्ति अधर्म से धन संचय करता है, उसकी संतान उसे मारती है। उन्हें घर से बाहर निकालो। वो कही का नही रहता है।

घर से निकाले जाने के बाद अधर्मी मनुष्य की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है और वह गलत आचरण करने लगता है, जिससे वह अपना सर्वनाश कर लेता है।