अंबानी परिवार के लिए इस 5 वजहों से भाग्यशाली हैं राधिका मर्चेंट

P.C- Social Media

12 जुलाई का दिन नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के लिए बेहद खास होने वाला है।

क्योंकि इस दिन उनके लाडले बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से होने जा रही है।

ज्योतिष अनुसार राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होंगी।

यहां हम आपको बताएंगे ऐसे 5 कारण जो राधिका मर्चेंट को अनंत अंबानी के परिवार के लिए भाग्यशाली बनाते हैं।

राधिका मर्चेंट के होठ के नीचे तिल है, सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों के ये तिल होता है वे बेहद भाग्यशाली होती हैं, ये तिल सौभाग्य और समृद्धि का संकेत माना जाता है।

राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर को हुआ है, जिसका मूलांक 9 बनता है, इस मूलांक की लड़कियां भाग्यशाली होती हैं।

वृषभ राशि की लड़कियां खूबसूरत, बुद्धिमान और आकर्षक होती हैं साथ ही ये अच्छी लाइफ पार्टनर साबित होती हैं ये दिल की साफ और सौभाग्यशाली होती हैं।

राधिका मर्चेंट के चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान रहती है सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो जिन लड़कियों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है वह बेहद सकारात्मक सोच की और भाग्यशाली होती हैं।

राधिका मर्चेंट का जन्म मृगशिरा नक्षत्र में हुआ है इस नक्षत्र की लड़कियां दृढ़ निश्चयी होती हैं ये जो भी काम करती हैं उसमें सफलता पाती हैं।