शादी के 2 दिन बाद ही मां बनी दुल्हन, फिर खुली पोल

इंदौर के धामनोद पुलिस थाने में आने वाले एक गांव से अनोखा मामला सामने आ रहा है। 

जहां शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया। जब ससुराल वालों ने इसके बारे में पूछा। 

बहू ने बताया कि दो साल पहले गांव सिमराली में एक शादी में उसकी मुलाकात सुनील से हुई थी। दोनों ने एक दूसरे से फोन नंबर लिए, बातें की।

सुनील ने इस शादी के  9 महीने पहले उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार रेप किया। 

फिर जब महिला ने उससे बच्चे की बात बताई तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। 

आरोपी ने कहा कि वो शादीशुदा है और उसका एक परिवार है। जिसके कारण वो दोबारा शादी नहीं कर सकता है। 

बच्चे के जन्म के बाद महिला ने धामनोद थाने में जाकर सुनील के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।