इस देश में हिंदुओं की संख्या बहुत कम, लेकिन झंडे पर बना है हिंदू मंदिर

कंबोडिया दुनिया में एक ऐसा देश है जिसके झंडे में हिंदू मंदिर की तस्वीर है। कुछ सालों में इस झंडे में कई बार बदलाव हुए लेकिन हर बार झंडे में किसी मंदिर की तस्वीर  जरूर रही। 

कंबोडिया के इस राष्ट्रीय ध्वज को 1989 में अपनाया गया था और 1993 में इसे सरकार से पूर्ण मंजूरी मिली थी। वहीं, इस झंडे पर जिस मंदिर का चित्र है, वो है अंगकोर वाट मंदिर।

इस मंदिर में पांच मीनारें हैं, लेकिन कंबोडिया के झंडे पर केवल तीन को ही दर्शाया गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, अंगकोर वाट मंदिर को दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक संरचना माना जाता है। 

आपको बता दें, अंगकोर वाट मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक हिंदू मंदिर है। इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने कराया था। प्राचीन काल में इस मंदिर का नाम 'यशोधरपुर' था। 

इस मंदिर की दीवारों पर भारतीय हिंदू धर्मग्रंथों के प्रसंगों को दर्शाया गया है, जिनमें से एक में असुरों और देवताओं के बीच समुद्र मंथन का दृश्य भी दिखाया गया है इस वजह से इसे हिंदू-बौद्ध मंदिर भी बताया जाता है। 

दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक होने के अलावा यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। 

यहां बड़ी संख्या में हिंदू और बौद्ध मंदिर हैं, जिससे जिससे पता चलता है कि यहां कभी हिंदू धर्म अपने चरम पर था। 

बता दे, यहां हिन्दुओं सख्यां करीब 1,000 से 15,000 है। अधिकतम कंबोडियन हिंदू भारतीय हैं। 

वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, कंबोडिया में करीब 1500 भारतीय नागरिक रहते हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं।