वो महिला मंत्री जिसने राष्ट्रपति पर काला जादू कर दिया

कैबिनेट की मंत्री फातिमा शमनाज अली सलीम पर मालदीव के राष्ट्रपति पर काला जादू करने के आरोप लगा जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। 

फातिमा सरकार में पर्यावरण मंत्री हैं। उनका एक भाई है। इन लोगों को गिरफ्तारी कर कोर्ट लाया गया और सात दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया। 

पुलिस को फातिमा के पास से काले जादू में इस्तेमाल होने वाली कई आपत्तिजनक चीजे मिली है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति के गुड बुक्स में आने के लिए शमनाज ने उनपर काला जादू किया था। 

इस मामले में एक एंगल ये भी है कि मुइज्जू की पत्नी और फर्स्ट लेडी ने प्रतिशोध की भावना से शमनाज को इसमें फंसाया है। 

शमनाज पर्यावरण मंत्री से पहले सिटी काउंसिल में हेनवीरू साउथ की काउंसिलर थीं। 

इस साल अप्रैल में मंत्री पद संभालने के लिए उन्होंने काउंसिल से इस्तीफा दिया था। 

बता दे, मालदीव में लगातार काला जादू बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए सरकार ने 2015 में एक चेतावनी जारी की। 

मालदीव में काले जादू को स्थानीय भाषा में फंडिता या शिहिरू कहा जाता है। अगर इसमें कोई दोषी ठहराए जाते है तो सजा का भी प्रावधान है।