दुनिया का सबसे महंगा पंख, क्यों है इतना खास ?

P.C- Pinterest 

 हुइया पक्षी के एक पंख को न्यूजीलैंड में नीलामी के लिए रखा गया था, जिसकी कीमत सोचकर भी आप दंग रह जाएंगे।

 रिपोर्ट के मुताबिक, इन पक्षियों की प्रजाति 100 साल पहले ही विलुप्त हो गई थी।

अब इस पक्षी के एक पंख को न्यूजीलैंड में नीलामी के लिए रखा गया था, ये पंख दुनिया का अब तक का सबसे महंगा पंख है।

जिसकी बोली 46,521 डॉलर यानी 23 लाख भारतीय रुपये लगी।

गोल्ड ब्रोकर के डेटा के अनुसार, पंख का वजन करीब 9 ग्राम है, जो इसे सोने से भी ज्यादा महंगा बनाता है।

हुइया पक्षी को आखिरी बार 1907 में देखा गया था।

माना जाता है कि 1920 के दशक तक वह अस्तित्व में था, इसे विलुप्त हुए करीब 104 साल हो गए।