तारक मेहता का उल्टा चश्मा का ये कलाकार हुआ गायब, तलाश में जुटी पुलिस

T.V के पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के शो से एक बुरी खबर सामने आई है।

शो के पुराने रोशन सिंह सोढ़ी को लेकर शॉकिंग खबर सामने आ रही है।

सोढ़ी उर्फ गुरचरण सिंह लापता हैं।

पिता के अनुसार 22 अप्रैल से गुरचरण सिंह लापता हैं।

पुलिस में उन्होंने FIR दर्ज कराई है।

दिल्ली के पालम पुलिस स्टेशन में गुरचरण सिंह के लापता होने की FIR दर्ज कराई गई।

गुरचरण ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल अदा करके अपनी खास पहचान बनाई थी।

लोगों को उनके बोलने का तरीका बहुत पसंद आया था।