100 में से हर 25 लड़कियों के साथ होता है ये गंदा काम 

PC- Google 

WHO के एक अध्ययन में कुछ आकड़ा बताया गया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। 

इस अध्ययन में पाया गया कि करीब 100 में से 25 लड़कियां अपने साथियों द्वारा हिंसा की शिकार हैं। 

लांसेट मेडिकल जर्नल में प्रकाशित WHO का ये शोध, 154 देशों में 15 से 19 वर्ष की हजारों लड़कियों पर किया गया है। 

इसमें बताया गया कि 100 में से 25 लड़कियां शारीरिक या यौन हिंसा की शिकार है। 

डॉ. लिनमेरी सार्डिन्हा जिन्होंने शोध किया है उन्होंने रॉयटर्स को बताया कि वह यह देखकर वो हैरान रह गए। 

साल 2000-2018 के बीच इन आकड़ों को निकाला गया है। इसमें हिंसा के रूप में लात मारना या मारना, साथ ही बलात्कार या उसका प्रयास शामिल है।

इस आकड़े में ओशिनिया सबसे टॉप पर है फिर अफ्रीका, पापुआ, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो देश शामिल थे। 

वही, यूरोप में 10% ने हिंसा की सूचना दी जो सबसे कम था।