महिला को भारी पड़ा ये शौक! पेट से निकला ऐसी चीज, डॉक्टर भी हैरान

चित्रकूट स्थित जानकी कुण्ड चिकित्सालय से एक अनोखा मामला सामने आया है। 

जहां 25 वर्षीय महिला के पेट दर्द था, जिसके बाद उसकी सर्जरी की गई। इस दौरान 2.5 किलो वजनी बालों का गुच्छा निकला है। 

महिला का बांदा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से ट्रीटमेंट हो रहा था। लेकिन पेट दर्द ठीक नहीं हो रहा था। 

जिसके बाद डॉक्टर्स ने अल्ट्रासाउंड और सिटिस्केन कर महिला के पेट दर्द का कारण जाना। उस समय पता चला की महिला बाल खाती थी। 

इसके बारे में महिला ने बताया कि दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान उसको ये लत लगी। महिला ने बताया कि उसके आस- पास जितने भी बाल मिलते वो खा लेती थी। 

डॉक्टर में बताया कि जो महिलाएं बाल खाती हैं। उन्हें मेडिकल की भाषा में ट्राइको बैज्योर के नाम से जाना जाता है। 

डॉ.निर्मला गेहानी ने बताया कि बाल खाने से उस  महिला का पूरा आमाशय भर गया था, जिसके कारण उसकी सर्जरी करनी पड़ी।