शरीर पर छिपकली गिरने से क्या होता है

कई बार किसी के शरीर पर छिपकली गिर जाती है। ऐसे में लोग काफी परेशान रहने लगते हैं। आइए जानते हैं अगर ऐसा होता है तो क्या करें

शरीर पर छिपकली का गिरना अशुभ माना जाता है। कई बार छिपकली गिरने पर लोग डर जाते हैं और तरह-तरह के उपाय करने लगते हैं।

अगर आपके शरीर पर अचानक छिपकली गिर जाए तो तुरंत नहा लें। इसके बाद भगवान की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से अशुभ प्रभाव दूर होने लगते हैं।

शकुन शास्त्र के अनुसार शरीर के बायीं ओर छिपकली का गिरना एक शुभ संकेत होता है। इससे आप शत्रु पर विजय पा सकते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि पेट पर छिपकली गिरना शुभ होता है। इसका मतलब है कि आपको धन लाभ होने वाला है।

अगर आपको सुबह-सुबह छिपकली दिख जाए तो इसका मतलब है कि आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होने वाली हैं। साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

छिपकली को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार सुबह के समय घर में छिपकली दिखना धन लाभ का संकेत होता है।

छिपकलियों को घर से भगाने के लिए काली मिर्च स्प्रे का यूज करें। इसके अलावा प्याज और लहसुन के स्प्रे का भी यूज कर सकते है।