स्कूल के बाथरूम में गई 11वीं कक्षा की लड़की, आने लगी करहाने की आवजें

कर्नाटक के कोलार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 

जहां 17 वर्षीय लड़की जो एक निजी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ती थी। उसने स्कूल परिसर में ही बच्चे को जन्म दे दिया। 

पुलिस के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक लड़की जो 11वीं कक्षा में पढ़ती है, उसने स्कूल के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, लड़की और बच्चे को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और परिवार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। 

शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की और लड़का दोनों पिछले दो सालों से एक दूसरे के साथ थे। 

अभी भी यह रहस्य बना हुआ है कि आखिर गर्भावस्था के बारे में परिवार को पता कैसे नहीं चला या उन्होंने जानकारी को छिपाई। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जन्म देने के बाद बच्ची अभी ठीक नहीं है, जब वो सही हो जायेगीं तब एक महिला काउंसलर की मदद से उससे पूछ ताछ होगी। 

पुलिस ने कहा ये मामला नए कानून लागू होने के बाद का है लेकिन अपराध नौ महीने पहले हुआ था। इस लिए मामले में नए कानून लागू नहीं होंगा।