आखिर क्यों कोलकाता की पुलिस सफेद रंग की वर्दी पहनती है! 

पूरे देश के पुलिस की वर्दी का रंग खाकी होता है, लेकिन बंगाल के पुलिस की नहीं क्यों?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की पुलिस के अलावा पूरे बंगाल के पुलिस वाले खाकी वर्दी ही पहनते है। 

बस कोलकाता की पुलिस सफेद वर्दी पहनती है। 

जानकारी के अनुसार, कोलकाता पुलिस की इस वर्दी का संबंध विज्ञान और इतिहास दोनों से है। 

दरअसल, अंग्रेजो ने भारत में पुलिस का गठन किया था। जिसके बाद वर्दी का रंग सफेद रखा गया। 

बात में वर्दी का रंग बदल कर खाकी कर दिया गया। 

रंग इस लिए बदला गया क्यों कि पुलिस हमेशा फील्ड पर रहती है और सफेद रंग जल्दी गंदा पकड़ लेता है। 

लेकिन कोलकाता की पुलिस ने रंग नहीं बदला क्योंकी वहा गर्मी बहुत ज्यादा होता है। तो सफ़ेद रंग से आराम मिलता है।