HomeअपराधMP: 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से गिरा, मौके पर मौत

MP: 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से गिरा, मौके पर मौत

India News MP (इंडिया न्यूज), Bhopal:  भोपाल के बिलखिरिया इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से गिरकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी 30 वर्षीय मैकेनिक की मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसे जमीन पर पड़ा देखा गया, वह दो दिन पहले ही बिलासपुर से टावर पर काम करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला 

बिलासपुर निवासी 30 वर्षीय कल्लू उर्फ धर्मराज ठाकुर टावर मैकेनिक था। दो दिन पहले उसे बिलखिरिया थाना क्षेत्र के ग्राम समरधा में निर्माणाधीन बीएसएनएल टावर पर काम करने के लिए बिलासपुर से भेजा गया था। मोबाइल में नेटवर्क नहीं होने के कारण वह दो दिनों तक 100 फीट ऊंचे निर्माणाधीन टावर पर चढ़ जाता था और अपने परिजनों से मोबाइल पर बात करता था।

टावर पर चढकर करता था फोन पर बात

उसके साथ एक और व्यक्ति रहता था। साथ ही उन्होंने उसे ऊंचे टावर पर चढ़ने से भी रोका। बुधवार रात कल्लू फिर बात करने के लिए मोबाइल फोन लेकर टावर पर चढ़ गया। अगली सुबह वह जमीन पर खून से लथपथ पाया गया। उसका मोबाइल ऊपर टावर पर रखा मिला। पुलिस का अनुमान है कि रात में बात करते-करते वह ऊपर सो गया होगा। रात में उसके शराब पीने की बात भी सामने आ रही है।

पुलिस की कर रही जांच

दो दिन में उसने टावर के ऊपर बैठ कर बात करने की जगह भी बना ली। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे। पुलिस ने उनके परिवार को घटना की जानकारी दी, उनका पोस्टमार्टम शुक्रवार को हमीदिया अस्पताल में किया जाएगा। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में पता चलेगा।

ये भी पढे़ं :

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular