होम / MP Crime: महिला ने हाथ पर लिखा सुसाइड नोट, पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर लगाए ये आरोप

MP Crime: महिला ने हाथ पर लिखा सुसाइड नोट, पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर लगाए ये आरोप

• LAST UPDATED : April 18, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Crime: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने हाथ पर पेन से लिखा था कि मेरे पति और उसकी प्रेमिका मुझे प्रताड़ित करते हैं और उनकी वजह से मैं आत्महत्या कर रही हूं। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 15 अप्रैल को मध्य प्रदेश के इंदौर में कविता (40) नाम की महिला ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि इस मामले में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला के पति और उसकी प्रेमिका को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मृतक ने अपने हाथ पर लिखे मैसेज में बताया कि कैसे उसका पति और उसकी गर्लफ्रेंड उस पर अत्याचार करते थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक कविता पाटिल की लिखावट को सुसाइड नोट माना जा रहा है।

हाथ पर मराठी में लिखा हुआ था नोट

अधिकारी ने कहा, “आत्महत्या करने से पहले महिला ने अपने हाथ पर कलम लेकर मराठी में लिखा था कि उसका पति पंकज पाटिल और उसकी प्रेमिका नम्रता अक्सर उसे पीटते थे और दोनों उसकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं।”

पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि इस ‘सुसाइड नोट’ के आधार पर पंकज पाटिल और उसकी प्रेमिका के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox