प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Mohan Yadav ने शहीद CRPF जवान के पैतृक गांव का किया दौरा, दी श्रद्धांजलि

India News MP ( इंडिया न्यूज ), CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार,14 जून को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान कबीर दास उइके के पैतृक गांव का दौरा किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की सहायता राशी

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जवान के परिवार के सदस्यों को राज्य सरकार से एक करोड़ रुपये की सहायता का स्वीकृत पत्र भी सौंपा और उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग मंत्री संपतिया उइके और छिंदवाड़ा से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद विवेक बंटी साहू सहित अन्य लोग सीएम के साथ थे।

Also Read- झोपड़ी के बच्चे…DSP ने बेटे के जन्मदिन में जीत लिया सबका दिल

सीआरपीएफ जवान उइके ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ क्षेत्र में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी। 35 वर्षीय जवान मंगलवार को उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया जब आतंकवादियों ने सैदा सुखल गांव में तड़के करीब तीन बजे सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की। बाद में उन्होंने एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Also Read- Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी पर शुभ कार्यों की सिद्धि के लिए रखें इस तरह से व्रत

Ankul Kumar

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago