ट्रेंडिंग न्यूज़

Most Educated Person: दुनिया में सबसे पढ़ा लिखा इंसान कौन है? डिग्रियां सुन चौक जाएंगे आप

India News(इंडिया न्यूज़), Most Educated Person: पढ़ने-लिखने की सलाह तो हर व्यक्ति को मिलती है। किसी को पढ़ाई का शौक होता है तो कोई खेल में अच्छा होता है। मां-बाप तो हर बच्चे को पढने के लिए प्रेरित करते है जिसमें कुछ बच्चे पढकर अधिकारी बनते है तो कभी बच्चे खेल में आगे निकाल जाते है। ये सब हम आपको इसलिए बता रहे है कि आज आपको ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने पढ लिख कर एक नही दो नही ब्लकि 7 डिग्री हासिल की है आइए जानते है उस शख्स के बारे में…..

दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा आदमी

पढ़ने-लिखने की सलाह तो हर बच्चे को मिलती है, लेकिन ग्रीक मूल के एक शख्स ने इस सलाह को इतनी गंभीरता से लिया कि वह दुनिया का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा आदमी बन गया। ब्रिटिश नागरिक निकोलाओस एक प्रसिद्ध शोधकर्ता और शिक्षक हैं। वह दुनिया के सबसे शिक्षित व्यक्ति हैं। ऐसा कहा जाता है कि शिक्षा लोगों को बुद्धि और ज्ञान देती है। शिक्षा का अर्थ केवल नैतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि वह योग्यताएँ भी हैं जो इसका आधार बनती हैं। किताबों में जिंदगी के अध्याय होते हैं, लेकिन इंसान की डिग्री हमें बताती है कि उसका व्यक्तित्व कैसा है और उसने कहां तक शिक्षा प्राप्त की है। डिग्री प्राप्त करना केवल रोजगार के लिए नहीं है बल्कि वास्तव में उस क्षेत्र में शिक्षित होना भी महत्वपूर्ण है। अगर आप दुनिया के सबसे शिक्षित व्यक्ति पर नजर डालें तो डिग्री के मामले में निकोलाओस जीनियस दुनिया के सबसे शिक्षित व्यक्ति हैं।

कई डिग्री की अपने नाम

आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा कि निकोलाओस के पास सात विश्वविद्यालय डिग्रियां हैं जो डॉक्टरेट की डिग्री के बराबर हैं। इसके अतिरिक्त, निकोलाओस के पास तीन डॉक्टरेट डिग्रियां हैं। वह सात वैज्ञानिक संगठनों में अध्यापन से भी जुड़े हुए हैं और उन्हें विज्ञान संगठन की सदस्यता भी प्राप्त है। इतना ही नहीं, निकोलाओस के पास हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ पेरिस जैसे कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से पांच मास्टर डिग्री हैं। उनकी योजना 2024 तक एक और डॉक्टरेट डिग्री पूरी करने की है। मनोविज्ञान और सार्वजनिक स्वास्थ्य में पीएचडी के अलावा, उनके पास हार्वर्ड मेडिकल स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से डिग्री भी है। निकोलाओस के शोध का वैज्ञानिक समुदाय और दुनिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में काफी ज्ञान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकोलाओस फिलहाल जिन विषयों पर शोध कर रहे हैं, उससे भविष्य में विज्ञान के नए क्षेत्र खुलेंगे।

निकोलाओस कई निजी संस्थाओं से जुड़े हैं

निकोलाओस कई निजी संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। उन्हें विभिन्न संगठनों में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है, जिससे उन्हें अच्छी आय होती है। व्यवसाय के साथ-साथ उन्होंने मानव शरीर का अध्ययन और चिकित्सा क्षेत्र में शोध किया है। ऐसे में छात्रों से लेकर प्रोफेसर तक हर कोई उनके शोध पत्र को पढ़ने के लिए उत्सुक रहता है। निकोलाओस के पास डॉक्टर के तौर पर काम करने का भी अनुभव है। उन्होंने हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से इम्यूनोलॉजी, फार्माकोलॉजी, जेनेटिक्स, कैंसर जीनोमिक्स और कोविड का अध्ययन किया। निकोलाओस ने विभिन्न विषयों पर 50 से अधिक शोध पत्र लिखे हैं। उनमें से कई कैंसर से संबंधित हैं। उनके शोध पत्र अक्सर प्रतिष्ठित मेडिकल पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं।

ये भी पढ़ें :

Roshani Rathore

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago