ट्रेंडिंग न्यूज़

IPL 2024 CSK vs RCB: आज से IPL के महाकुंभ का आगाज, CSK और RCB के बीच पहला मैच

India News MP (इंडिया न्यूज), IPL 2024 CSK vs RCB: आईपीएल का 17वां सीजन आज से शुरू हो रहा है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। सीजन से ठीक एक दिन पहले सीएसके ने बड़ा बदलाव किया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी है। वहीं, बैंगलोर में इस बार कई बदलाव देखने को मिले हैं। मैच रात 8 बजे से शुरू होगा।

टीम की क्या होगी रणनीति

सीएसके के लिए बैंगलोर को हराना आसान नहीं होगा। टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी। साथ ही, चेन्नई के कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हैं। जिसका फायदा बैंगलोर को मिल सकता है। वहीं, चेन्नई के अनुभवी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे शुरुआती कुछ मैचों में बाहर रहेंगे। जिसके चलते उनके पास अनुभवी खिलाड़ियों का विकल्प कम हो सकता है। ऋतुराज अब तक बल्लेबाजी में अच्छे साबित हुए हैं। लेकिन यह देखना अहम होगा कि वह कप्तानी कितने अच्छे से संभाल पाते हैं। ऋतुराज रचिन रवींद्र के साथ मिलकर टीम के लिए ओपनिंग कर सकते हैं।

कई दिग्गज खिलाड़ी टीम में शामिल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात करें तो विराट कोहली के अलावा ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। लेकिन बैंगलोर अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। हालांकि टीम दो बार फाइनल में पहुंच चुकी है। लेकिन इस बार आरसीबी ट्रॉफी के लिए जोर लगा सकती है। टीम की कमान फाफ डु प्लेसिस के हाथों में है। साथ ही सीनियर खिलाड़ियों में दिनेश कार्तिक भी मौजूद हैं। बैंगलोर के पास अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों का भी अच्छा संयोजन है।

ये भी पढ़ें :

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

3 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

3 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

3 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

3 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

3 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

3 weeks ago