Homeऑटो / टेकभारतीय शख्स का अनोखा कारनामा, जुगाड़ से बना डाली दुनिया की सबसे...

भारतीय शख्स का अनोखा कारनामा, जुगाड़ से बना डाली दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन

India News (इंडिया न्यूज़), Smallest Washing Machine: भारत के लोग कितने जुगाड़ू और होशियार होती हैं। यह हर किसी को बता है। लेकिन आज हम जो आपको बताने जा रहे हैं उसे सुन कर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, आंध्र प्रदेश के एक शख्स ने दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बना के इतिहास रच दिया है। शख्स का नाम साई तिरुमलानीदी है। उसने दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बनाई है। जो लगभग डेढ़ इंच से थोड़ी सी बड़ी है।

Guinness World Record ने शेयर किया वीडियो

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति की दिलचस्प रचना शेयर की। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें साई तिरुमलानीदी की आश्चर्यजनक रचना-दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन-दिखाई गई है। भले ही ये देखने में छोटी सी है लेकिन यह काम भी करती है।

डेढ़ इंच की वॉशिंग मशीन (Smallest Washing Machine)

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उनमें बताया गया है कि साई तिरुमलानीदी द्वारा बनाई ये सबसे छोटी वॉशिंग मशीन 37 मिमी x 41 मिमी x 43 मिमी (1.45 इंच x 1.61 इंच x 1.69 इंच) की है। वीडियो में साई तिरुमलानीदी छोटे-छोटे पार्ट्स का इस्तेमाल करके वॉशिंग मशीन बनाते हुए नजर आ रही हैं। एक बार जब वह एक स्विच और एक छोटे पाइप के साथ उपकरण पूरा कर लेता है, तो वह इसको यूज करते नजर आ रहे हैं। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, साई तिरुमलानीदी मशीन में कपड़े का एक टुकड़ा, पानी और कपड़े धोने का डिटर्जेंट डालते हुए दिखाई देते हैं। वे दिखाते हैं कि मशीन कैसे काम करती है।

हैरान हुए यूजर्स

वीडियो पोस्ट होने के बाद से अब तक वीडियो पर 7.7 मिलियन से भी ज्यादा व्यू आ चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर हैरान है। वीडियो पर करीब 3.5 लाख लाइक और 2 हजार लाइक आ चुके हैॆ।

ये भी पढ़ें:-

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular